हजारीबाग के नए एसपी बने कार्तिक एस ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस जैसी महामारी से लोगों को बचाना, मानवता के हित में काम करना बड़ी चुनौती है। इसे अमल में लाते हुए लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा क्राइम कंट्रोल, नक्सल उन्मूलन पर भी हमारा प्रयास होगा। एसपी कार्तिक एस सरायकेला खरसावां से स्थानांतरित होकर हजारीबाग आ रहे हैं। वे 2010 बैच के आईपीएस हैं।
उन्होंने हजारीबाग में ही आईपीएस का प्रशिक्षण लिया था। तब हजारीबाग एसपी पंकज कंबोज थे। जिसके कारण हजारीबाग के भौगोलिक आपराधिक और नक्सल से संबंधित हालात से वे रूबरू हैं। इसके कारण हजारीबाग में अपराध और नक्सलवाद के विरुद्ध कार्रवाई में हजारीबाग को समझने की जरूरत उन्हें नहीं पड़ेगी। वे जमशेदपुर के सिटी एसपी, लोहरदगा एसपी, बोकारो एसपी रहे हैं। एसपी कार्तिक एस जब रांची के ट्रैफिक एसपी थे तब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का ट्रैफिक चालान काटा था। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के चलते 450 रुपए का जुर्माना भी लगाया था। आठ अप्रैल 2015 को धोनी अपनी विंटेज बुलेट बीएसए गोल्ड स्टार पर रांची की सड़कों पर निकले थे। उनका नंबर प्लेट सही जगह पर नहीं होकर मडगार्ड पर लिखा हुआ था। इसी के चलते उनका चालान काटा गया था। वर्तमान में सरायकेला खरसावां एसपी हैं। जहां से स्थानांतरित होकर हजारीबाग आ रहे हैं। कहा कि मूवमेंट आर्डर आने के बाद हजारीबाग का कमान संभालेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2WeSSmJ
April 30, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment