Amazon

Monday, April 27, 2020

सीआरपीएफ जवानों ने तीन गांवों में बांटे जरूरी सामान

सीआरपीएफ बटालियन 218 के कमांडेंट एच रंजीत सिंह के निर्देश पर चैनपुर प्रखंड के बेंदरा, कुलाहीटोली, चैनपुर गांव में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट बबलू राम के द्वारा लगभग सैकड़ों गरीब, असहाय व जरूरतमंद परिवारों के बीच चावल, दाल, नमक, तेल, साबुन, मास्क, सेनेटाइजर जैसी जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया गया। इस बीच ग्रामीणों के द्वारा सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा गया। वहीं मौके पर उपस्थित चैनपुर सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट बबलू कुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से हमारे देश की सुरक्षा को मद्देनजर क्षेत्र मे लॉकडाउन लागू किया गया है, जिससे सभी ग्रामीणों के सहयोग की आवश्यकता है।
इसके साथ ही ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। वहीं लॉकडाउन के इस अवधि मे हमारे जनता कोरोना से लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। फिर भी हमारे ग्रामीण क्षेत्र के कुछ जनता एक सैनिक की तरह इस महामारी के लड़ाई में सहयोग दे रहे हैं। लेकिन उन्हें भी इस लड़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए सीआरपीएफ द्वारा लॉकडाउन में पिछडे वर्ग के खराब आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों के बीच उपरोक्त आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से महेंद्र सिंह, मृत्युंजय कुमार झा, अनमोल कोरे, चैनपुर थाना प्रभारी सुदामा राम सहित स्थानीय मुखिया मनोहर बडाईक उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंचासीन सीआरपीएफ के अधिकारी

https://ift.tt/2YjNK3p
April 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment