लॉकडाउन में बालू की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। सभी रात के अंधेरे में बालू को स्थानीय नदी से ट्रैक्टर में बालू लोड कर चतरा जा रहे थे। पुलिस ने पत्थलगड़ा-सिमरिया रोड में गोबर दहिया नाला के पास सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाई है। पुलिस गश्ती टीम पर एक ट्रैक्टर चालक द्वारा टारगेट करने का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर का पीछा कर रहे पुलिस की गाड़ी के ऊपर ट्रैक्टर का डाला उठा कर बालू, कोड़ी व बेलचा को गिरा कर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। पुलिस गाड़ी के चालक की सूझबूझ से सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि बालू तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। पत्थलगडा-सिमरिया रोड में रात्रि में गोबरदहिया नाला के पास बालू सहित ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है। उन्हें लॉकडाउन का उल्लंघन का दोषी मानते हुए कार्रवाई के लिए डीटीओ को लिखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eZuOgf
April 27, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment