Amazon

Tuesday, April 28, 2020

वार्ड 5 और 6 में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें

झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. सद्दाम ने नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर- 5 एवं 6 में नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की गुहार जिला प्रशासन से लगाई है। उन्होंने कहा कि लंबे अर्से से दोनों वार्डो में पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। करीब दो वर्ष पूर्व इस समस्या को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में उठाया गया था पर कुछ भाग में ही पाईप ठीक कर जलापूर्ति शुरू कराई गई थी। शेष भाग में समस्या जस की तस बनी रही। उन्होंने कहा कि छह महीने से नियमित जलापूर्ति बाधित है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पर्षद में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3cWgpzA
April 28, 2020 at 05:35AM

No comments:

Post a Comment