कोरोना संकट को लेकर लगाए गए लॉक डाउन के बाद रविवार को यूको बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लगभग 1 हजार गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच पक्का भोजन का वितरण किया गया। इस कार्य में बैंक के रंजन राम, प्रवीण राम, रविकांत बेक, तेतरू उरांव, फूलदेव उरांव, सतेंद्र कुमार, सूरज कुजूर का योगदान रहा।
इस दौरान लोहरदगा जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के पतराटोली, करचाटोली, नवाडीपाड़ा अखरा सहित अन्य क्षेत्रों में घूम-घूम कर जरूरतमंदों के बीच भोजन बांटा गया। उन्होंने कहा गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मौके पर रंजन राम ने लोगों को लॉकडाउन का पालन करने तथा अनावश्यक घरों से बाहर नही जाने की अपील की। उन्होंने कहा कोरोना से जंग घर में रहकर ही जीती जा सकती हैं। भोजन वितरण करने वालों में मुख्य रुप से प्रवीण कुमार चौरसिया, गौरव कुमार, शुभम कुमार, विजय कुमार अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aFsKGH
April 27, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment