प्रखंड में लॉकडाउन व धारा 144 का अनुपालन काे लेकर सोमवार को सीओ मो. मुजाहिद अंसारी ने रांची पटना मुख्य मार्ग फोरलेन चौक के समीप बिना मास्क के पकड़े गए लगभग 30 लोगाें से 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। मौके पर सीओ अंसारी ने कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के अनुसार बेवजह घूम रहे लोगों को 44 घंटा के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फेस कवर मास्क को पहनना अनिवार्य बताते हुए लोगों को सड़क पर बेवजह न घूमने का निर्देश दिया। वहीं बिना हेलमेट पहने लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया। सीओ ने लॉकडाउन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मौके पर सब इंस्पेक्टर चंद्रदेव सिंह, एएसआई प्रमोद सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aJiiOc
April 28, 2020 at 05:14AM
No comments:
Post a Comment