कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने लिए देशभर में लॉकडाउन जारी है। और लोगों को घरों में रहने के आदेश दिए गए हैं। जिसके चलते लोग पिछले एक महीने से अपने घरों बंद है । ऐसे में टाईम पास करने और खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह की चीजें आजमा रहे हैं। कोई परिवार में बैठकर इंडोर गेम्स खेल रहा है, कोई अपने घर में दीवार का सहारा लेकर बॉलिंग कर रहे है। कोई योग का सहारा ले रहा है और कुछ अपने घर के कंपाउंड में खुदाई कर गार्डेनिंग कर रहा है। नए सेक्टरों में लोग के लिए यह बड़ा अच्छा अवसर मिल गया है। वह इसी बहाने अपने घरों की सफाई और डेकोरेशन में लग गए हैं। हांलाकि ज्यादातर लोग टाईम पास करने के लिए गीत-संगीत और इंटरनेट पर अपना मन बहला रहे हैं।
ऐेसे समय गुजार रहे हैं लोग
लक्ष्मण विहार की रहने वाली एमजी रोड स्थित मेट्रोपोलिटन मॉल में काम करने वाली मनीषा सेन ने कहा कि कि लॉकडाउन सजा से कम नहीं है। समझ में नहीं आता क्या किया जाए। वह इस दौरान गीत-संगीत और घर की सफाई में लगी है। इसी तरह अलवर की रहने वाली प्रतिभा वर्मा एक साफ्टवेयर कंपनी में काम करती है उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में भी आत्म निर्भर बनाने की शिक्षा दे रहा है। इसलिए वे अपने आप को फिट करने के लिए सुबह शाम योगा करती है। वहीं सेक्टर 52 में रहने वाली रेखा यादव तथा राकेश यादव ने कहा कि सुबह के समय हम दोनों पति पत्नी पूजा, ध्यान करने के बाद कंपाउंड में गार्डेनिंग करते हैं। इसके बाद, चैटिंग और गीत संगीत सहित फिल्में देखकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। वहीं मनोज डागर ने कहा कि लॉकडाउन में अपने पुराने क्रिकेट के शौक को घर में ही दीवार के साथ बालिंग करते पुरा कर रहे हैं। और लॉकडाउन में अपने आप को वयस्त रखते है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eQSYJK
April 26, 2020 at 05:27AM
No comments:
Post a Comment