पालकोट प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ शंकर एक्का की अध्यक्षता में प्रखंड के प्रमुख दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ द्वारा लॉकडाउन से संबंधित नियमों का प्रखंड अंतर्गत कड़ाई से अनुपालन किए जाने का निर्देश दिया गया। दुकानदारों को मास्क अथवा फेस कवर का उपयोग अनिवार्य रूप से किए जाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें अपनी दुकान के सामने सर्कल बनाकर ग्राहकों से सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
पालकोट बीडीओ व्यापरियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन के दौरान व्यापरियों के द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बावत जानकारी दी। बीडीओ ने कहा कि आवश्यक सेवा के अंतर्गत आने वाली दुकानों में सोशल डिस्टेंस और सैनिटाइजर्स की पर्याप्त व्यवस्था रखें। साथ ही उन्हें बताया गया कि दोपहिया वाहनों में एक व्यक्ति तथा चार पहिया वाहन में ड्राइवर के साथ पिछली सीट पर केवल एक ही व्यक्ति चल सकते हैं वह भी आवश्यक कार्य के लिए।
सभी दुकानदारों को गरीब व्यक्तियों के लिये सहयोग करने का आग्रह भी किया गया। मौके पर बीडीओ, बीपीओ अजय लकड़ा, राहुल कश्यप, अमित केशरी, आकाश केशरी, बिजेंद्र साहू, ओमप्रकाश केशरी, विनय केशरी, अजय मिश्रा, नारायण साहू, गिरधारी साहू, संतोष केशरी, बिजेंद्र साहू, रामजी केशरी, मो. जाहिद हसन सहित सभी व्यापारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2xkkIFD
April 30, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment