प्रखंड के कैरो मुस्लिम टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को पोषक क्षेत्र के सेविकाओं की बैठक हुई। बैठक के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। मौके पर कोरोना महामारी के इस समय आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा की गई कार्यों की समीक्षा की गई। सेविका नसीमा खातून ने बताया कि लॉकडाउन के समय में भी हमलोगों ने अपने कार्य से पीछे नहीं हटते हुए सरकार के निर्देशानुसार हमने विभाग के आदेश पर काम किया है। बैठक में गर्भवती, धात्री महिलाओं को उनके घर जाकर सूखा राशन का वितरण, पोषक क्षेत्र में बाहर से आये लोगों की पहचान व प्रखंड प्रशासन को सूचित करना, सर्वे करना, कोरोना को लेकर प्रशिक्षण में भाग लेना आदि बिंदु पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मौके पर सुचित्रा उरांव, सुनीता देवी, अखतरुन खातून, मुनि मुनेरा लकड़ा, शिरोमणि मिंज, लीलमुनि उरांव, सरोज उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2KBK44P
April 27, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment