राज्य में एक साथ पानीपत और गुड़गांव में कोरोना के 4-4 नए केस आने से चिंता बढ़ गई है। पानीपत में संक्रमित मिले चारों लोग शुक्रवार को पाॅजिटिव मिले सोनीपत के खुबड़ू गांव निवासी सिपाही के संपर्क में आए थे। इनमें से तीन सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। वहीं, शनिवार को हिसार और अम्बाला में भी एक-एक नया केस मिला है। 10 नए केस आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 294 पहुंच गई है। थोड़ी राहत की बात यह है कि 14 अप्रैल को जहां प्रदेश के केवल तीन जिले ही ग्रीन जोन में थे, इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है। शनिवार को 5 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इनमें नूंह के तीन और पलवल के दो मरीज शामिल हैं।
हरियाणा में ठीक होने वालों का आंकड़ा 191 पर पहुंच गया है, जोकि कुल मरीजों का 66.55 फीसदी है। प्रदेश में अब नए संदिग्ध मरीजों की संख्या कम होने लगी है। उधर, सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि हरियाणा के 12 जिले ऐसे हो गए हैं, जहां आज कोरोना संक्रमित एक भी पॉजिटिव केस नहीं है। अब ये क्षेत्र ग्रीन जोन में आ गए हैं। इन जिलों के ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक व कामर्शियल गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। शहरी इलाकों में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार ही यह गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए संबंधित जिलों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं। सीएम ने कहा कि जहां एक ओर राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या हर सात दिनों में दोगुनी हो रही है, वहीं हरियाणा में मरीजों की संख्या 18 दिनों में दुगनी हो रही है।
10 दिन में तीन से बढ़कर 12 जिले हुए ग्रीन जोन में शामिल

नए संदिग्ध मरीजों की संख्या में आई कमी
प्रदेश में नए संदिग्ध मरीजों की संख्या कम होने लगी है। पिछले 48 घंटे में 11 नए मरीज सर्विलांस पर लिए हैं। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 8 ऐसे मरीज मिले हैं। यह प्रदेश के लिए राहत की बात है। बड़ी बात यह भी है कि जो सैंपल लिए गए हैं, उनमें निगेटिव रिपोर्ट का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। एक ही दिन में 1145 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव है।
24 घंटे का अपडेट
राज्य में पिछले 24 घंटे में सर्विलांस पर सिर्फ 8 नए लोग आए हैं। 352 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा किया है। 1425 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जबकि 1145 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
एक दिन में 118 एफआईआर दर्ज
प्रदेश में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। एक ही दिन में 118 एफआईआर दर्ज कर 270 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 289 वाहनों को जब्त किया गया है।
सोनीपत : न्यू नंदवानी नगर सील, खूबड़ू गांव भी कटेंनमेंट जोन बना
जिले में 19 केस आ चुके हैं। शनिवार काे शहर के न्यू नंदवानी नगर निवासी बाबू जगजीवन राम अस्पताल दिल्ली की स्टाफ नर्स पाॅजिटिव आई है। उसका वहीं इलाज चल रहा है। इससे पहले उसके साथ काम करने वाली सरस्वती विहार कॉलोनी की स्टाफ नर्स और उनके पति पॉजिटिव मिले हैं। खूबड़ू गांव निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही पानीपत में हुई जांच पॉजिटिव मिला है।
रसोई गांव निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही व दो अन्य पॉजिटिव आए हैं। मामले बढ़ने से तीन गांवों और शहर की आठ कॉलोनियां सील हैं। शनिवार को न्यू नंदवानी नगर को भी सील कर दिया गया। यहां गलियों तक में पुलिस तैनात कर दी गई है। न्यू नंदवानी और खूबड़ू गांव को कटेंनमेंट जोन में शामिल किया गया है। अब तक जिले के 11 इलाके कटेंनमेंट में जोन में आ चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VAd5UO
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment