Amazon

Monday, April 27, 2020

कोटा से छात्रों को लेकर आने वाले 15 पुलिस जवानों के सैंपल लिए गए, सभी किए गए हैं होम क्वारेंटाइन

राजस्थान के कोटा से बसों में छात्रों को लेकर शहर आने वाले फरीदाबाद पुलिस के जवानों का रविवार को कोरोना टेस्ट किया गया। करीब 15 पुलिस जवानों के सैंपल लेकर जांच के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की लैब में भेज दिए गए। इसमें 4 महिला और 11 पुरुष पुलिस जवान शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार को आएगी। फिलहाल सभी को होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। उधर कोटा से आए सभी 108 छात्रों को भी होम क्वारेंटाइन में रखा गया है।

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे इन छात्रों को लाने के लिए सरकार के निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस के 15 जवान हरियाणा रोडवेज की बसों से कोटा गए थे। इसके बाद वह करीब 108 छात्रों को लेकर 25 अप्रैल तड़के शहर पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी छात्रों काे थर्मल स्कैनर करने के बाद 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन कर दिया। इसके बाद रविवार को इन 15 जवानों के सैंपल लिएगए। इसमें 4 महिला और 11 पुरुष पुलिस जवान शामिल हैं। इन सभी को रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाइन किया गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डा. रामभगत के अनुसार पुलिस वालों के एहतियात के तौर पर सैंपल लेकर क्वारेंटाइन किया गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फरीदाबाद। कोटा से छात्रों को लेकर आने वाले 15 पुलिस जवानों के रविवार को बीके अस्पताल में सैंपल लिए गए।

https://ift.tt/3aAQfR3
April 27, 2020 at 05:46AM

No comments:

Post a Comment