हुसैनाबाद के बक्शी उच्च विद्यालय में कवारेंटाइन सेंटर बनाए जाने के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए,जिससे लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने लॉकडाउन का उल्लंघन के आरोप में हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के तीन पार्षद सहित 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। एसडीओ के निर्देश पर बक्षी उच्च विद्यालय में कोरोना केयर सेंटर खुलने के खिलाफ आस-पास के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जमकर हंगामा किया।
जिसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर कोरोना केयर सेंटर पर नियुक्त दंडाधिकारी प्रभात कुमार सिंह द्वारा शनिवार की देर शाम हुसैनाबाद थाना में 18 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में नियुक्त दंडाधिकारी प्रभात कुमार ने थाना लॉकडाउन का उल्लंघन करने व कोरोना केयर सेंटर पर बेवजह हंगामा करने व 144 धारा का उल्लंघन करने के मामले में हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड आठ की पार्षद उमरावती देवी,वार्ड 11 की पार्षद लालती देवी व वार्ड 12 की पार्षद उमा देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2SdCIJ4
April 27, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment