सिसई प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी की कोरोना संबंधी रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी व कर्मी सहित सिसई वासियों ने राहत की सांस ली। वेद प्रकाश को कोरोना संक्रमित होने के संदेह पर सिसई प्रखंड स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में उनके संपर्क में आए पांच कनीय अभियंताओं के साथ रखा गया था। क्वारेंटाइन में जाने से पहले वेद प्रकाश और पांचों कनीय अभियंता प्रखंड कार्यालय में ही एक साथ रह रहे थे।
इस कारण प्रखंड के अन्य कर्मियों और सामान्य नागरिकों से भी उनका संपर्क हुआ होगा। इस कारण सभी को कोरोना संक्रमण का डर सता रहा था। वेद प्रकाश का सैंपल जांच में निगेटिव पाए जाने से सभी ने राहत की सांस ली। ज्ञात हो कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को कोरोना ड्युटी सिसई चौक से पिलखी मोड़ तक दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। इसी दौरान वे रांची अपने आवास चले गए। जहां कांटा टोली स्थित पैथोलैब में ब्लड प्रेशर की जांच कराई थी। जब वह सिसई आये तो पता चला कि पैथ लैब टेक्नीशियन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तब उन्होंने प्रखंड के पदाधिकारियों को सूचना दी। इसी सूचना पर प्रखंड सह अंचल कर्मी सहित पुलिस कर्मियों मे अफरा-तफरी मच गई। तत्पश्चात 126 लोगों ने रेफरल अस्पताल सिसई में जांच कराई। जाँच मे सभी को सामान्य पाए जाने के बाद पुन: ड्यूटी पर लग गए। वहीं प्रखंड के बीसीओ का कोरोना वायरस संबंधित सैम्पल भेजा गया था। इसकी जांच के बाद निगेटिव आया।
सिसई में क्वारेंटाइन सेंटर में 13 लोगों को रखा गया है
सिसई प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर में 13 लोगों को रखा गया है। बुधवार को कुर्गी व सिसई के 8 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया। ये लोग बाहर कमाने गये थे। गया से बालूमाथ किसी गाड़ी से आये और बालूमाथ से पैदल सिसई आये। वहीं एक परिवार रांची चुटिया से साइकिल से ही सिसई आये। इनमें कोलकाता के एक ड्राइवर भी शामिल। इस संबंध मे बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले से क्वारेंटाइन सेंटर में 5 लोग थे, जिन्हें 14 दिन पूरा होने के उपरांत छोड़ दिया गया। अभी 5 ब्लाँक स्टाफ सहित 13 लोग हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cXD6mM
April 30, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment