Amazon

Thursday, April 30, 2020

मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी ने की होटलों की जांचमास्क, ग्लब्स और साफ-सफाई का दिया निर्देश

चुरचू प्रखंड के चरही ओवरब्रिज एनएच 33 के दोनों अाेर लगभग एक दर्जन लाइन होटलों का निरीक्षण बुधवार को दंडाधिकारी चुरचू बीडीओ सह सीओ नीतू सिंह और चरही थाना प्रभारी जलधर तिग्गा ने किया। इस क्रम में होटल संचालकों को कई दिशा-निर्देश और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि बुधवार काे इस संबंध में भास्कर ने खबर छापी थी।

बीडीओ नीतू सिंह ने कहा कि जिस लाइन होटल को खोलने का आदेश दिया गया है, सिर्फ वही खुला रहेगा, बाकी बिना आदेश के खुला ताे उनपर डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन होटलों को चलाने का आदेश दिया गया है उनको भी मास्क, ग्लब्स, हैंडवॉश तथा साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हुए काम करने का निर्देश दिया गया। जो भी वाहन चालक होटल पर रुकते है उनके हाथ साबुन या हैंडवॉश से धोने के बाद ही उन्हें होटल पर खाना देना है। अखबार में खबर छापे जाने के बाद सभी होटल संचालक अलर्ट हो गए थे इसलिए छापेमारी में शराब तो नहीं मिले लेकिन सभी को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर शराब या अन्य नशीले पदार्थ उनके द्वारा बेचा गया तो सभी पर करवाई की जाएगी। जांच में पाया गया कि कई होटल अनधिकृत रूप से खुले थे।

सभी होटल संचालकों के विरुद्ध कोविड-19 एक्ट के तहत जुर्माना के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब तक एसडीपीओ ओम प्रकाश, बीडीओ नीतू सिंह, चुरचू चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एपी चैतन्या, चरही थाना प्रभारी जलधर तिग्गा, चुरचू थाना प्रभारी तरुण बाखला, आंगो थाना प्रभारी अभय कुमार और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के लगातार प्रयास के कारण चुरचू प्रखंड कोरोना महामारी से अब तक बचा हुआ है। बताया गया कि ओवरब्रिज के समीप अवस्थित आशीर्वाद लाइन होटल को खोलने का आदेश दिया गया है। इस होटल के संचालक को भी सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-साफाई, मास्क, ग्लब्स, साबुन तथा अन्य सभी सुविधा के साथ काम करने के निर्देश दिया गया। जांच के क्रम में दंडाधिकारी नीतू सिंह के साथ थाना प्रभारी जलधर तिग्गा, मनीष सिंह, जीपीएस भीम मिस्त्री समेत कई लोग शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Magistrate and police station in-charge instructed to check masks, globs and cleanliness of hotels

https://ift.tt/2W44it6
April 30, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment