Amazon

Thursday, April 30, 2020

रेड क्रॉस सोसाइटी ने डुमरडीह के ग्रामीणों में बांटा गया साबुन

गुमला जिला को कोरोना वायरस से मुक्त रखने के लिए उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा गुमला ने बुधवार को डुमरडीह गांव के सैकड़ों लोगों के बीच साबुन का वितरण किया। लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया। सोसायटी के सचिव बलदेव शर्मा ने मौके पर उपस्थित लोगों से कहा कि कोरोना वायरस बीमारी चीन से आरंभ हुई और पूरी दुनिया में फैल गई है। हमारे देश में भी इसका संक्रमण हो गया है। गुमला के पड़ोसी जिले रांची और सिमडेगा तक यह कोरोना वायरस पहुंच गया है। अभी तक गुमला इस बीमारी से अछूता है।

इसलिए गुमला को इस महामारी से बचाना हम सबका दायित्व है। इसके लिए हमें सामाजिक दूरी हर हाल में बनाकर रखनी होगी। फेस कवर का इस्तेमाल करना होगा और हाथ की धुलाई हमेशा करना होगा। सावधानी ही इस बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय है।
उपस्थित लोगों को सोसायटी के सह सचिव अशोक जायसवाल और मुरली मनोहर प्रसाद ने भी संबोधित किया। सोसायटी के सचिव बलदेव प्रसाद शर्मा ने कहा कि साबुन का वितरण 30 अप्रैल को करौंदी और रायडीह प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3f1ygqt
April 30, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment