Amazon

Monday, April 27, 2020

एघारा पंचायत सचिवालय में बाहर से आए 5 लोगों किया गया क्वारेंटाइन

लुधियाना से आए पांच लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया। रविवार को प्रखण्ड के एघारा के निधी गांव के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से गुप्त सूचना मिली कि शनिवार रात में गांव के ही पांच व्यक्ति लुधियाना से पैदल व अन्य वाहन से रात के 12 बजे आए हैं। इस सूचना पर पुलिस तथा प्रखण्ड प्रशासन ने निधी गांव पहुंचकर पूछताछ किया। पूछताछ मे बात सही निकली। पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि ने पांचों को गांव से ,साढे चार किलोमीटर दूर एघारा पंचायत सचिवालय में जबरन क्वारेंटाइन किया। एघारा मुखिया को देखरेख एवं व्यवस्था की जिम्मेवारी दी गई। हालांकि लुधियाना से आए पांचों श्रमिकों तथा उनके परिजनों ने आनाकानी कर रहे थे, लेकिन एसआई गुलाम सरबर तथा पुलिस बलों के कड़े रूख अपनाने पर वे क्वारेंटाइन मे रहने को राजी हो गए। माैके पर प्रतापपुर एसआई गुलाम सरवर ,बीडीओ यादव बैठा,जिपसदस्य विक्रम कुमार, एवं बीपीएम नीरज सिंह उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाहर से आए लोगों को क्वारेंटाइन करती पुलिस और प्रशासन।

https://ift.tt/3bBYpdk
April 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment