Amazon

Monday, April 27, 2020

लॉकडाउन में 400 ग्रामीणों के दरवाजे पर पहुंचा डाक विभाग, खाते में पैसे किए ट्रांसफर

लॉकडाउन में शहरी क्षेत्र के लोग एटीएम व अन्य माध्यमों से पैसे की पूर्ति कर ले रहे हैं, परंतु ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्रम में डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग के कर्मी अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी अनमोल सेवा देते हुए सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों को भी उनके खाते में मौजूद राशि का भुगतान घर पहुंच कर कर रहे हैं। इस क्रम में जरूरी कोरम पूरा कराते हुए उन्हें पैसा निकासी व जमा करने में सहायता मिली है।
रविवार को डाक विभाग के अनुमंडलीय डाक निरीक्षक प्रवीण चंद्र पंत, आईपीपीबी क्षेत्रीय परिचालन प्रबंधक जोन रोबिन मिंज, अरेया पोस्ट मास्टर राधेश्याम प्रजापति, चरहू पोस्टमास्टर प्रिय रंजन द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 400 ग्रामीणों के घर के दरवाजे तक पहुंच उन्हें एईपीएस ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से अन्य बैंकों से अपने आई पीपीबी खाते में राशि ट्रांसफर कराया गया। इस क्रम में लाखों रुपए का भुगतान किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। वहीं दूसरी ओर कोविड 19 को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों को अलर्ट किया गया है। हालांकि अबतक जिले से भेजे गए सभी ब्लड सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। परंतु स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोशल डिस्टेंस के पालन पर जोर देते हुए अनावश्यक बाहर घूमने पर सख्ती बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन के अधिकारी से लेकर पेट्रोलिंग दस्ता क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पहुंच लोगों को लॉक डाउन का पालन गंभीरता के साथ निभाने की हिदायत दे रहा है। वहीं शहर में गृह मंत्रालय के जारी निर्देश के बाद भी अधिकांश लोग अबतक अपने प्रतिष्ठानों को बंद ही रखा है। इसपर जिला उपायुक्त द्वारा जल्द निर्देश जारी करने की भी बात कही गई है।

दूसरे राज्यों में फंसे लोगाें की सूचना देने के लिए डालसा ने जारी किया नंबर

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार इस संकट की घड़ी में दूसरे राज्यों में फंसे लोगों का पता लगाने का प्रयास करेगा। लॉकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों को भोजन व चिकित्सा सुविधा मिलने में कठिनाई हो रही है। डालसा ने यह अपील की है कि जिले के किसी भी व्यक्ति के रिश्तेदार यदि किसी दूसरे राज्य में फंसे हैं वे डालसा के दूरभाष संख्या 9431318932पर जानकारी दे सकते हैं। इसकी जानकारी डालसा सचिव आरती माला ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घर पर पहुंच राशि भुगतान करते डाक विभाग के कर्मी।

https://ift.tt/3cNqE99
April 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment