Amazon

Thursday, April 30, 2020

चैनपुर : लोगों मेें अनाज का वितरण पारदर्शी हो : बीडीओ

चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केन्द्र के सभागार में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अ न्न योजना के तहत प्रत्येक कार्डधारियों में प्रत्येक व्यक्ति 10- 10 किलो अप्रैल व मई का चावल के वितरण किया जाना है । इसकी कालाबाजारी रोकने को लेकर बीडीओ डॉ. शिशिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई। बैठक में बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि उक्त योजना के तहत खाद्य सामग्री वितरण में पोषक क्षेत्र के सतर्कता समिति को उपस्थिति होकर वितरण कार्य पारदर्शी रूप से कराने का निर्देश दिया। खाद्य सामग्री में प्रति व्यक्ति 10 किलो चावल, प्रति कार्ड 1 किलो दाल नि:शुल्क अंत्योदय योजना के लाभुकों को 1 किलो चीनी उक्त सामग्रियों का वितरण एक सप्ताह में पारदर्शी तरीके से वितरण कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही खाद्य वितरण के समय राशन कार्ड धारियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना, साबुन से हाथ धोना भी सुनिश्चित कराने को कहा। प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में समीक्षा के दौरान जनावल पंचायत के मुखिया मुखिया गाब्रिएल एवं पंचायत सेवक रामजी उरांव को फटकार लगाते हुए बीडीओ ने कहा कि आप अपने कार्यशैली में सुधार लाएं नहीं तो आप के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

आप अपने कार्य क्षेत्र से हमेशा अनुपस्थित रह रहे हैं। आपके लिए उचित नहीं है साथ ही आम ग्रामीणों को आपके अनुपस्थिति में कठिनाई हो रही है। वहीं सभी पंचायत के पंचायत सेवकों को यह निर्देश दिया गया कि पंचायत के सभी क्वारेंटाइन सेंटर को दुरुस्त रखें। अव्यवस्था पाए जाने पर आप के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। इस बैठक मे मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख ओलिभा कांता,बीपीओ संदीप उरांव, राम कृष्णा ओहदार, उज्ज्वल मिंज एवं सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3f1ygqt
April 30, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment