Amazon

Wednesday, April 29, 2020

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पैरोल ग्रांट की जाए

कोरोना संक्रमण के खतरा को देखते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पैरोल ग्रांट किया जाए। वहीं रिम्स में इलाजरत यादव को स्वास्थ्य सुरक्षा के मुकम्मल व्यवस्था की गई। यह बातें राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने बयान जारी कर कही है । उन्होंने राज्य सरकार से स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ साथ एहतियात के ताैर पर पैरोल ग्रांट अनुमोदन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 कोराेना संक्रमण का बढ़ते मामले को लेकर राज्य की राजधानी रांची को रेड जोन घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक सबसे ज्यादा मामले रांची में सामने आई है और रिम्स में राजद सुप्रीमो यादव इलाजरत है। उन्होंने कहा कि रिम्स में इलाज करने वाले डॉक्टर उमेश प्रसाद के वार्ड में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। रामधन ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार व रिम्स प्रबंधक को राजद सुप्रीमो के वार्ड में स्वास्थ्य सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2W8VGle
April 29, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment