लॉकडाउन -2 के 14वें दिन मंगलवार को 33 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें सदर अस्पताल में 17, सीएचसी मरकच्चो में 8, जयनगर में 2, सतगांवा में 6 लोग शामिल हैं। 28 अप्रैल तक कुल 11 हजार 469 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। जिले में अब तक 121 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें 77 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 1 मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 43 लोगों की रिपोर्ट अब भी पेंडिंग है। 6533 लोग होम क्वारेंटाइन में हैं, जिसमें से 6251 लोग 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है। जिले में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में 422 लोगों को रखा गया है। जबकि सदर अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 1 लोग व डोमचांच में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 33 लोगों को रखा गया है। वहीं पॉजिटिव मरीज को स्पेशल कोविड हॉस्पीटल होली फैमिली में रखा गया है। इधर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए 43 लोगो के भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी भी पेंडिंग पड़ी है। वहीं सोमवार को एक भी नए व्यक्ति का सैंपल नहीं लिया गया।
5 बजते ही सभी पदाधिकारी कार्यालय से हो जाते हैं रवाना
स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी अब भी अपने रूटीन ड्यूटी के अनुसार ही कार्यालय में उपस्थित रहते हैं। जबकि विभाग स्तर से स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों व चिकित्सकों को लगातार इसपर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल जिले में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सदर अस्पताल में कार्यरत सभी पदाधिकारी 5 बजने के साथ ही कार्यालय से रवाना हो जाते हैं। जबकि राज्य मुख्यालय से प्राप्त आदेश के तहत जिले के उपायुक्त द्वारा विभाग के सीएस सहित सभी वरीय पदाधिकारियों को सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर पूरे जिले की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। राज्य मुख्यालय व उपायुक्त स्तर से निर्गत आदेश के तहत विभाग अंतर्गत कंट्रोल रूम का संचालन किया जाना था, मगर अब तक इसका संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। विडंबना यह है कि सदर अस्पताल में संचालित आइसोलेशन वार्ड में अब तक स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा एक बार भी विजिट नहीं किया जा सका है। सूत्रों की माने तो महामारी को लेकर विभाग स्तर से पदाधिकारियों की बैठकों से संबंधित रूटीन कार्य भी सिर्फ कागजों पर ही संचालित हो रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2W8VGle
April 29, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment