प्रतापपुर प्रखण्ड अन्तर्गत हुमागंज पंचायत के लिपता गांव निवासी को प्रखण्ड प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा जबरन पांच युवकों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया। प्रतापपुर बीडीओ जादव बैठा को गांव के ही महिला मंडल से गुप्त सूचना मिली कि रविवार को गांव के ही पांच लोग हरियाणा सिरसा से गांव आए हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ जादव बैठा ने प्रतापपुर थाना प्रभारी पीसी सिन्हा, एस आई गुलाम सरवर, जिप सदस्य विक्रम कुमार, बीपीएम नीरज सिंह एवं दर्जनों पुलिस बल के साथ लिपता गांव पहुंची। पुलिस मामले की सत्यता की जानकारी लेते हुए वहां पर पांचों युवकों को जबरन पकड़ कर लिपता हाई स्कूल मे क्वारेंटाइन में रखा गया, तथा मुखिया को देखरेख खाना आदि व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।इस मौके पर पांचों युवकों व उनके परिजनों को कोविड 19 के बारे में जानकारी देते हुए इससे बचने के लिए बताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2KEUUXR
April 29, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment