प्रखंड के किसानों को पैक्सों में धान देने के तीन माह गुजरने के बाद भी धान की राशि का भुगतान नहीं हो सका है। इस कारण किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रखंड के विभिन्न गांवो के किसानों ने जोगीडीह, बासोडीह व समलडीह पैक्स में अपना धान बिक्री किया है, लेकिन अभी तक उन्हें धान के पैसे नहीं उपलब्ध कराए गए है, जिसके कारण किसान लगातार पैक्साें का चक्कर लगा रहे है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है, वहीं दूसरी ओर किसान धान को बेचकर ऐसे विकट परिस्थिति में पछतावा रहे है कि उन्हें अभी तक धान का पैसा नहीं मिला है। मरचोई निवासी किसान विजय सिंह, आनंदी सिंह, अविनाश कुमार, गुंजन कुमार, प्रभात कुमार, मनीष कुमार, रामानुज कुमार, अजय सिंह, सतीश चंद्र शर्मा अनुज सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि पैक्साें में धान दिए हुए तीन माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक धान का मूल्य उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि धान के बिचड़े तैयार करने का समय आ गया है, लेकिन उनके पास बिचड़े के लिए धान लेने का पैसा नहीं है और न ही सरकार की ओर से समय पर बीज उपलब्ध कराया जाता है। किसानों ने शीघ्र धान के एवज में पैसे का भुगतान करने की मांग की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2W50mII
April 29, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment