Amazon

Monday, April 27, 2020

लॉकडाउन का पालन करें घर में सुरक्षित रहें : सत्यानंद

भूखे को भोजन प्यासे को पानी देना मेरी पहली प्राथमिकता है। किसी को भूख से मरने नही दिया जाएगा। सभी के घरों में अन्न होगा। जनता के दुःख सुख में साथ और सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। घर में रहें सुरक्षित रहें। सभी को अवाश्यक समानों की आपूर्ति कि जाएगी। उक्त बातें स्थानीय विधायक सह श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री ने सत्यानंद भोक्ता ने रविवार को राहत सामग्री वितरण के मौके पर लेंजवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में कहा।

उन्होंने इसके पूर्व वे प्रखंड के बलूरी, औरु गेरुआ, अकौना, कोसमाही, नौकाडीह आदि गावों का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री दीदी किचन केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सोशल डिस्टेंस की जानकारी देते हुए लोगों के बीच मास्क ,सेनिटाइज़र एवं चावल और चूड़ा का भी वितरण किया। इस अवसर पर जिला राजद अध्यक्ष नवल किशोर यादव,प्रखंड के विकास पदाधिकारी मनोज कुमार , सीओ मिथलेश कुमार, थाना प्रभारी हंसे उरांव, मुखिया चंद्रदेव यादव, राजेंद्र यादव, राजद देवलाल यादव,प्रभु दयाल यादव,चद्रीका यादव, सुरेश पासवान, डाॅ. चन्र्दु यादव,भोली साहू, संतोष यादव, कपिल यादव, लीला यादव सीतेश्वर यादव, श्रीकांत स्वर्णकार समेत कई लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्रामीणों को सामग्री वितरण करते मंत्री सत्यानंद भोक्ता।

https://ift.tt/2Y9RvrU
April 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment