Amazon

Sunday, October 4, 2020

तीन साल तलाकशुदा से बनाए संबंध, 20 लाख ठगकर फरार, आरोपी युवक और माता-पिता के खिलाफ पर्चा

संजय गांधी कॉलोनी में युवक पहले तीन साल महिला को शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाता रहा। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए लेकर 3 माह पहले फरार हो गया। इस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। डिवीजन 7 पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुरेश सैनी, उसकी मां राज रानी और पिता अवतार पृथ्वीराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई रेशम सिंह ने बताया कि पीड़िता पति के साथ ताजपुर रोड पर रहती थी। इसी दौरान आरोपी सुरेश सैनी उनके किराए पर रहता था। महिला का पति से घरेलू विवाद था और उसे अक्सर पीटता था। इसके चलते सुरेश ने भी कई बार उसका बचाव किया था। इसके चलते दोनों दोस्त बन गए। महिला ने करीब 4 साल पहले पति को तलाक दे दिया।

इसके बाद वह सुरेश के साथ संजय गांधी कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि सुरेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। इसमें उसके माता-पिता ने भी साथ दिया। वह सभी इकट्ठे रहते थे। पीड़िता के मुताबिक उसके माता-पिता उसे बहू कहते थे। उसने जब आरोपी को उसने शादी के लिए कहा तो वह टाल-मटोल करने लगा।

बदनाम करने की बात कह कर रहा ब्लैकमेल

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी तस्वीरें खींच ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक पति से तलाक के दौरान उसे 20 लाख रुपए मिले थे। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके सारे पैसे ले लिए। सुरेश तीन महीने पहले अचानक घर पर बिना किसी को बताए चला गया और वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/36wbvZY
October 04, 2020 at 04:50AM

No comments:

Post a Comment