एडीसी (वि) नवल राम ने अलग-अलग अधिकारियों के साथ मीटिंग करते बताया कि विशेष केंद्रीय सहायता स्कीम के अंतर्गत हुनरमंद नौजवानों को दीं जाने वाली टूल किटों के लिए आवेदन देने की तिथि में 7 अक्तूबर तक विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले टूल किटों के लिए अप्लाई करने की तिथि 30 सितंबर थी जोकि बढ़ा दी गई है।
उन्होंने कहा कि तारीख में विस्तार करने का उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि कोई भी नौजवान लाभ से वंचित न रहे। इस स्कीम का उद्देश्य नौजवानों को स्व रोजगार के काबिल बनाना है। उन्होंने अपील करते कहा कि स्कीम के अंतर्गत अप्लाई करने से वंचित रह गए शिक्षार्थी नौजवान अब 7 अक्टूबर तक अधिक से अधिक अप्लाई करें जिससे कोई भी नौजवान बेरोजगार न रह सके।
एडीसी ने कहा कि इस स्कीम अधीन कटिंग और टेलरिंग, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडिशनर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन ट्रेडों को शामिल किया गया है।उन्होंने कहा कि इस लिए आवेदक ने आईटीआई या गैर सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था से ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके अलावा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना या पंजाब स्किल डेवलपमेंट से प्रशिक्षण हासिल किया हो।
उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग सर्टिफिकेट एनएसडीसी से मान्यता प्राप्त हो। अनुसूचित जाति के अंतर्गत बीपीएल कार्ड धारक को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों को स्व-रोजगार बनाने के लिए की टूल किटें बांटी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के अंतर्गत बीपीएल कार्ड धारक को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर जिला सामाजिक न्याय अधिकारी बरिन्द्र सिंह, अशोक कुमार, चीफ मैनेजर प्रिंस गांधी, कोआर्डिनेटर निटकोन कविता, मनीष व अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33fe1lm
October 01, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment