Amazon

Thursday, October 1, 2020

निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और लैबों में भी होंगे टेस्ट सेहत विभाग फ्री किट देगा

कोरोना की महामारी के फैलाव को रोकने के लिए मरीजों की समय पर पहचान के मद्देनजर सरकार की ओर से सेहत अथॉरिटियों की ओर से सूचीबद्ध होने के बाद निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और लैबों को कोविड-19 के रेपिड एंटीजन टेस्ट करने की अनुमति दी गई है। डीसी मोहम्मद इश्फाक ने बताया कि सेहत विभाग की ओर से आरएटी किटें फ्री उपलब्ध कराई जाएंगी।

निजी अस्पताल, लेब मरीज से टेस्ट के लिए ज्यादा से ज्यादा 250 रुपए ले सकते हैं। निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और लेबों में कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के नमूने लेने के लिए अलग से आइसोलेटिड क्षेत्र होना चाहिए। नमूने लेने वाला व्यक्ति पूरी तरह से पीपीई किट पहनना यकीनी बनाएगा। सेहत संस्था के पास टेस्ट के बाद बायोमेडिकल वेस्ट के प्रबंधन का पूरा प्रबंध होना चाहिए।

सेहत विभाग की ओर से दिए गए लॉगइन आईडी के प्रयोग से सभी टेस्टों के परिणाम आईसीएमआर पोर्टल पर एंट्र किए जाते हैं। वहीं बुधवार को जिले से संबंधित 6 और संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 79 नए पॉजिटिव भी सामने आए हैं। अब तक जिले में 114794 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है।

इनमें से 108596 की रिपोर्ट निगेटिव रही है और 35 के सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। जिले में अब तक कुल 5906 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जबकि इनमें से 4999 को विभिन्न अस्पतालों से घर भेजा जा चुका है। बुधवार को 79 मरीजों को घर भेजा गया है। जिले में इस समय एक्टिव मामले 763 हैं। जिले में अब तक कुल 144 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

यहां से मरीज आए सामने
कोटली हरचरण का 1, दुल्ला नंगल का 1, सेखवां का 1, सरचुर का 1, जोगीचीमा का 1, राऊवाल का 1, कोट भल्ला का 1, जेल रोड गुरदासपुर का 1, गुन्नोपुर का 1, मगरमूदियां का 1, आदर्श कालोनी का 1, चक्की वाली गली का 1, बटाला के 4, धोलपुर का 1, कपूरी गेट का 1, तारागढ़ का 1, गुरदासपुर का 1, रेलवे रोड गुरदासपुर के 2, डाकखाना मोहल्ला का 1, हरदोछन्नी रोड का 1, तिब्बड़ी कैंट के 4, गांव चिब्ब का 1, काहनूवान के 2, छोटेपुर का 1, नवां पिंड सरदारां का 1, डेरा बाबा नानक के 2, घनिये के बांगर के 2, नौशहरा मज्जा सिंह का 1, अलीवाल का 1, धारीवाल का 1, उमरपुरा का 1, बब्बेहाली का 1, डेयरीवाल दरोगा का 1, नीवां धकाला का 1, तिब्बड़ी रोड का 1, शहजादा नगर का 1, सदर बाजार का 1, कादियां का 3, शंकर नगर का 1, कलगीधर कालोनी का 1, ग्रेटर कैलाश का 1, जवाहर नगर का 1, महाजन कालोनी का 1, भुल्लर का 1, गौंसपुरा का 1, गांव सियालका का 1, शुक्रपुरा का 1, गांधी नगर कैंप का 1, ढढियाला का 1, मरार का 1, पिंडोरी का 1, धर्मपुरा कालोनी के 2, भैणी मियां खां का 1, मिशन कंपाउंड का 1 व्यक्ति शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3jgx5Fg
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment