Amazon

Thursday, October 1, 2020

चोरी के माेटरसाइकिल सहित दो गिरफ्तार

सीआईए स्टाफ फिरोजपुर ने गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को चोरी के एक मोटरसाइकिल सहित काबू करके उनके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पीपल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित बस स्टैंड गांव खलचिया जदीद में गश्त कर रहे थे तो इस दौरान उनको गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव दुल्ले वाला और साहिल पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव लुधड़ जो मोटरसाइकिल चोरी करके आगे सस्ते मुल्य पर बेचते हैं।

अभी वह चोरी के मोटरसाइकिल सहित फिरोजपुर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी करके दोनों आरोपियों को काबू किया तो उनसे चोरी का बिना नंबर फ्लैटीना मोटरसाइकिल बरामद हुआ। आरोपियों पर आइपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3jgx5Fg
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment