कोरोना वायरस अब कंट्रोल में दिख रहा है। राहत की बात है कि नए मामलों में कमी आ रही है। शुक्रवार को कुल 133 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें 111 पॉजिटिव लुधियाना और 22 लोग दूसरे जिलों और राज्यों के थे। लुधियाना में अब तक पॉजिटिव आए मरीजों की संख्या 18198 हो गई। कुल पॉजिटिव में से 16559 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। वहीं, दूसरी तरफ दुखद रहा कि 12 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जिसमें से जिले के रहने वाले 6 संक्रमित थे।
लुधियाना के अब तक 752 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरे राज्यों और जिलों के रहने वाले 259 पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया है। उधर सेहत विभाग ने 4137 लोगों के सैंपल जांच को भेजे। विभाग द्वारा अब तक 283000 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 281250 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। 260780 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव और 18198 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मृतकों में 6 लुधियाना से संबंधित
कोरोना पॉजिटिव 12 मरीजों की मौत में से 6 मरीज लुधियाना के थे। लुधियाना के गांधी नगर निवासी 77 वर्षीय महिला, जीटीबी नगर जगराओं निवासी 72 वर्षीय महिला, गांव टूसा निवासी 27 वर्षीय युवक, हैबोवाल कलां निवासी 68 वर्षीय पुरुष, हंबड़ा रोड निवासी 46 वर्षीय महिला और खानपुर मंडी निवासी 60 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा। मोगा के 1, कपूरथला के 1, संगरूर के 1, फाजिल्का के 1 और जम्मू कश्मीर के 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई।
चार हेल्थ केयर वर्कर पॉजिटिव
शुक्रवार को 4 हेल्थ केयर वर्कर, 3 पुलिस मुलाजिम, 2 डोमेस्टिक ट्रेवलर, एक गर्भवति महिला भी पॉजिटिव आई। वहीं पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आकर 13 लोग पॉजिटिव आए। ओपीडी में जांच को 27 लोग और फ्लू कॉर्नर पर जांच करवाकर गए 35 लोग पॉजिटिव पाए गए। ट्रेसिंग इन प्रोसेस में 24 पॉजिटिव रहे।
सरकार के निर्देशों का करें पालन : डीसी
डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार के मिशन फतेह के तहत, जिला लुधियाना में ठीक होने वाले पॉजिटिव मरीजों की संख्या ठीक हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समय जिले में एक्टिव केस 886 रह गए हैं। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90.99 प्रतिशत तक पहुंच गई है। कोविड -19 से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन की ओर से ईमानदारी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लुधियाना निवासियों से पंजाब सरकार के सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर वे घर के अंदर रहेंगे, तो वे न केवल खुद सुरक्षित रहेंगे, बल्कि सभी को सुरक्षित रखने में भी योगदान देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33oqXVT
October 03, 2020 at 04:45AM
No comments:
Post a Comment