गांव कटानी कलां में 9 वर्करों ने अपनी फैक्ट्री खोलने के लिए मालिक की आइसक्रीम फैक्ट्री से सारा सामान चुरा लिया। जब मालिक फैक्ट्री आया तो वारदात का पता चला। वर्करों ने 25 फ्रीज, एक मारूति सुपर कैरी गाड़ी, लैपटॉप, एक सीलिंग मशीन, फ्रीजर, ग्राइंडर, तीन प्रेशर मोटर समेत सारा सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत 40 लाख रुपए के करीब है।
थाना कूमकलां की पुलिस ने गांव भैणी साहिब के सुरमुख सिंह की शिकायत पर आगरा के सनी सिंह, विकास, शैलू, जीतू, भोला, कृष्ण कांत, गौरव, छोटू, संतोष, यूपी के अनुराग तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की गांव कटानी कलां में नामधारी आइसक्रीम फैक्ट्री है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त आरोपी सनी सिंह जानकार है। उसने मार्च में सनी को फैक्ट्री में नौकरी करने के लिए कहा। उसने काम करने से मना कर दिया। लेकिन दो महीने पहले सनी दोबारा आया।
इसके चलते उन्होंने उसे काम पर रख लिया। सनी ने अपने बाकी साथी आरोपियों को भी साथ ही काम पर लगा लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार 21 सितंबर को अचानक उसे बुखार हो गया। चेक कराने पर पता चला कि सेल कम थे। डॉक्टर ने आराम करने के लिए कहा। जिसके चलते वे फैक्ट्री नहीं गए। करीब 2-3 दिन से आरोपियों का भी फोन आना बंद हो गया। शिकायतकर्ता एक अक्टूबर को फैक्ट्री चला गया। वहां जाकर देखा तो सारी फैक्ट्री खाली पड़ी थी।
शातिर चोर 10 सीसीटीवी कैमरे भी चुरा ले गए
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सनी मूल्य रूप से आगरा का रहने वाला था। वह अक्सर आगरा में आइसक्रीम फैक्ट्री लगाने की बात कहता था। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें आशंका है कि आरोपी फैक्ट्री से चोरी किया सारा सामान आगरा ले गए। शातिर चोर जाते हुए फैक्ट्री में लगे 10 सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी चुराकर ले गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3l9VXiM
October 03, 2020 at 04:39AM
No comments:
Post a Comment