Amazon

Monday, October 26, 2020

अमृतसर-हिसार पैसेंजर ट्रेन अब 120 की स्पीड पर चलेगी, बिना रिजर्वेशन सफर नहीं

कोविड-19 की वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान झेल चुका रेलवे अब अपनी पुरानी लय पाने की कोशिश में जुट गया है। बीते तीन माह के दौरान हुए घाटे की भरपाई करने के लिए रेलवे ने अपनी कुछ पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में तब्दील कर दिया है।

नॉर्दर्न रेलवे में फिरोजपुर डिवीजन को सिर्फ तीन ट्रेनों को पैसेंजर बना दिया गया है। इसमें अमृतसर से हिसार (54601/02) के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस बनाया गया है। इस ट्रेन में अब जनरल की टिकट नहीं
लगेगी, बल्कि यात्रियों को टिकट रिजर्व करवा कर ही सफर करना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी किए गए हैं, जो अगले आदेशाें तक प्रभावी रहेंगे।

अमृतसर से चलने वाली हिसार पैसेंजर ट्रेन की स्पीड इस समय 70 से 80 के बीच चलती है। अब इस ट्रेन को एक्सप्रेस बनाए जाने के बाद इसकी स्पीड 120 के करीब हो जाएगी। पहले अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा था। स्पीड बढ़ जाने के बाद ट्रेन में टिकट बढ़ जाने की भी संभावना है। अब लोगों को ट्रेनें चलने का इंतजार है। किसानों के धरने के कारण ट्रेनें रद्द हो चुकी है।

रेलवे अफसरों का कहना है कि ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाने से उसमें एक्सप्रेस श्रेणी का किराया लगेगा। जो पैसेंजर श्रेणी की तुलना से प्रति यात्री ज्यादा रहेगा। इस ट्रेन की स्पीड बढ़ने से यात्रियों को भी फायदा होने वाला है, क्योंकि वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3mz1bW3
October 26, 2020 at 04:48AM

No comments:

Post a Comment