सिखों के चौथे गुरु तथा गुरु नगरी के संस्थापक गुरु राम दास जी का पावन प्रकाश पर्व 2 नवंबर को श्रद्धा भावना के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए जहां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भव्य आयोजन की तैयारियां कर रही है, वहीं दूसरी सभा-सोसायाटियां भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी के तहत यहां के होटल मालिकों ने भी गुरु के प्रति अपार श्रद्धा व्यक्त करते हुए आने वाली संगत को अपने यहां ठहराने के बंदोबस्त में लग गई है। यह सारी सेवा फ्री मुहैया करवाई जाएगी।
परिवार संग आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता
यह पहल की है फेडरेशन ऑफ होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने। एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर सिंह ने बताया कि वैसे तो कोरोना महामारी के चलते अभी भी सारी दुनिया सहमी हुई है। लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं, लेकिन गुरु महाराज के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। यही कारण है इस बार के समागम में भी देश-विदेश से भारी तादाद में संगत पहुंचेगी।
हां, यह बात जरूर है कि पहले के मुकाबले कम होगी। खैर, इस बार भी उनकी एसोसिएशन के अधीन चलने वाले होटलों ने संगत की सेवा की जिम्मेदारी उठाई है। सिंह ने बताया कि चाहरदीवारी के भीतर 300 होटल हैं। उसमें से अभी 100 ही खुल पाए हैं। इन्हीं की तरफ से 250 कमरों का मुहैया करवाया जाएगा। उनका कहना है कि वह लोग खुद संगत का आगमन शुरू होने से पहले हेरिटेज स्ट्रीट में खड़े होकर संगत का स्वागत करेंगे। उनकी प्राथमिकता परिवार वाली संगत होगी।
दो दिन निभाएंगे सेवा
सिंह ने बताया 1 नवंबर से 2 नवंबर (मुख्य आयोजन वाले दिन) तक संगत को ठहराया जाएगा। इस दौरान सभी को सुबह का नाश्ता होटल मालिक करवाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछली बार जाते वक्त मिठाई का डिब्बा भी भेंट किया गया था, लेकिन इस बार कोरोना के चलते कारोबार नहीं है, फिर भी जो बन पा रहा है वे लोग कर रहे हैं। उन्होंने नगर वासियों से भी अपील की है कि गुरु महाराज ने हमारा नगर बसाया था और हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस समागम का हिस्सा बनें और संगत की सेवा जी-जान से करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3mz1bW3
October 26, 2020 at 04:47AM
No comments:
Post a Comment