Amazon

Monday, October 26, 2020

रंजिशन घर से बेदखल किए बेटे ने साथियों संग पिता पर किया जानलेवा हमला, गंभीर

थाना रमदास की पुलिस ने अपने पिता के साथ मारपीट करने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने अपने बेटे को कुछ समय पहले ही बेदखल किया था। इसी रंजिश में बेटे अपने साथियों के साथ पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।

पिता ने शोर मचाया और आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। घटना में पिता घायल हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस को दी शिकायत में इंद्रजीत सिंह निवासी अनैतपुरा ने बताया कि 18 अक्तूबर को करीब 6 बजे माधोपुर पठानकोट से क्रशर लादकर अजनाला के लिए निकला।

जब वह 8.45 बजे सुल्तान माहल स्कूल के सामने पहुंचा तो गांव सुल्तान माहल की तरफ से स्कूल की ग्राउंड की दीवार के पीछे एक आल्टो कार जिसमें 3 लोग सवार थे।

उन्होंने आल्टो कार एकदम सड़क के बीचाेंबीच में खड़ी कर दी और उसने देखा कि उसमें से उसका बेटा गुरवंत सिंह भी था, जिसके हाथ में दात्तर था। वह अपने साथियों के साथ उसकी तरफ आया और उसके बेटे गुरवंत सिंह ने ललकारा मारते हुए उसे पकड़ लिया।

मनिंदर सिंह और गुरवंत सिंह ने अपने-अपने हथियारों के साथ गाड़ी की तोड़फोड़ करने लगे और उसे मनिंदर सिंह के पिता धर्म सिंह ने जबरन गाड़ी का दरवाजा खोलकर स्टेयरिंग से नीचे गिरा दिया, जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देकर भाग गए। पुलिस ने गुरवंत सिंह, मनिंदर सिंह निवासी जेठुवाल और धर्म सिंह निवासी जेठूवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3mz1bW3
October 26, 2020 at 04:46AM

No comments:

Post a Comment