दुर्ग्याणा में लंगूर मेले में माथा टेकने आए युवक का पर्स चाेरी हो गया। युवक ने पुलिस चौकी दुर्ग्याणा में शिकायत की और सीसी फुटेज के जरिए चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। विजय कौशल निवासी कपूरथला ने बताया कि वह परिवार के साथ लंगूर मेले में माथा टेकने आया था।
पर्स में 8 हजार रुपए, अलग-अलग बैंकों के 6 एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत जरूरी कागजात रखे थे। युवक की मां नीलम कुमारी ने कमेटी के सदस्यों को भी सूचित कर दिया है। विजय ने कहा कि वह माथा टेकने के बाद वेद कथा भवन में लंगर खाने के लिए गए।
इससे पहले मां ने पर्स अपने बड़े पर्स में रख लिया था। मां लाइन में खड़ी थी तो किसी ने पर्स को चोरी कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dWDnIf
October 26, 2020 at 04:46AM
No comments:
Post a Comment