भाजपाइयों ने एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार की अध्यक्षता में टाउन हाल स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाने के लिए श्रद्धांजलि समारोह किया। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मुख्यातिथि, जबकि जिला प्रधान सुरेश महाजन, प्रवक्ता राजेश हनी विशेषातिथि के तौर पर शिरकत की।
बसपा वर्करों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाने पर भाजपाइयाें का विरोध किया और प्रतिमा पर चढ़ाए फूल हटा दिए। कोतवाली थाना पुलिस ने बसपा के 2 वर्करों को हिरासत में ले लिया है। चुघ ने कहा कि नवांशहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल खींचकर घिनौनी हरकत की थी, उन्हें जवाब देने के लिए पंजाबभर में पार्टी कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। पंजाबभर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए जाएंगे। संजीव ने कहा कि भाजपा के लिए वह नायक रहे हैं और जीवनभर रहेंगे। कुछ लोग पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश में हैं, जो बर्दाश्त नहीं होगा।
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के दौरान जिन लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की है, वह दलितों के हितैषी नहीं हो सकते हैं। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, सीनियर नेता रजिंदर मोहन सिंह छीना, केवल कुमार, एडवोकेट कुमार अमित, डॉ. हरविंदर सिंह, लविंदर बंटी, सुखमिंदर पिंटू, सर्बजीत सिंह शंटी, बिट्टू, मेघव कुमार मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3onS1Nz
October 26, 2020 at 04:45AM
No comments:
Post a Comment