वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के मकसद से ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि महकमे ने नंबर प्लेट लगवाने के लिए दो महीने का समय बढ़ा दिया है। वहीं, कोविड-19 के चलते हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए ऑनलाइन ही फीस जमा हो रही है। सिर्फ वाहन पर नंबर प्लेट लगाने के लिए ही सेंटर पर जाना पड़ेगा।
वहीं, होम फिटमेंट की ऑप्शन भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। मगर पिछले दो दिन से www.punjabhsrp.in क्रैश होने के कारण काम नहीं कर रही थी। इस कारण आवेदकों की न तो फीस जमा हो पाई और न ही अपॉइंटमेंट ले पाए। वहीं, वेबसाइट शुरू होते ही कुछ घंटों में 9353 नए आवेदन आ गए। जानकारी के मुताबिक वेबसाइट पर मेंटेनेंस और कुछ त्रुटियों को दूर करने के लिए काम किया जा रहा था।
इस कारण यह समस्या आई। एसटीसी अमरपाल ने बताया कि एचएसआरपी वेबसाइट की जरूरी मेंटेनेंस के चलते काम नहीं कर रही थी। मगर अब वह पहले की तरह फिर से शुरू हो चुकी है। वेबसाइट शुरू होने पर पंजाब में पहली बार सबसे अधिक 9353 एप्लीकेशन आई हैं। अब ऑनलाइन पेमेंट कर होम फिटमेंट और सेंटर पर फिटमेंट करवाने के लिए आसानी से अप्लाई किया जा सकता है।
एक लाख आवेदकों के वाहनों पर अभी तक नहीं लग पाई नंबर प्लेट
महकमे के 18 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक अप्लाई करने वाले 4.5 लाख में से 3.5 लाख वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ही लग पाई है। अप्लाई किए गए वाहनों से दोगुने वाहन चालक ऐसे हैं, अभी तक ऑनलाइन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्लाई ही नहीं किया है। इसमें से कई गाड़ियों दूसरे राज्यों की भी हैं, जिसे अभी तक ट्रांसफर ही नहीं करवाया गया है।
सेक्टर- 32 सेंटर में लगाया स्टाफ
सेक्टर-32 चंडीगढ़ रोड पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम कुछ दिनों से धीमी गति से चल रहा था, जो अब धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। एचएसआरपी कंपनी की ओर से नंबर प्लेट की गलत छपाई के कारण कुछ मुलाजिमों को निकाल दिया गया था। इस कारण कुछ दिन परेशानी रही। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के स्टेट हेड अर्जुन ने बताया कि इन दिनों जिनकी प्लेट नहीं लगी थी, उन्हें 2-3 दिन का समय देकर घरों पर लगवाया जा रहा है। बाकी अब काम पहले की तरह चलने लगा है और नंबर प्लेट भी सेक्टर-32 पर पहले की तरह लगाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3inP4Iz
October 03, 2020 at 05:29AM
No comments:
Post a Comment