किला मोहल्ला में जुआ लूटने के मामले में पार्षद पति ने घर में दो पक्षों को बैठा समझौता कराया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर चाकू से वार किया, मगर उसका बचाव हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने 6 हथियारबंद साथियों को बुला उस पर हमला कर दिया। पहले पक्ष के लोग तो मौके से भाग निकले, लेकिन हमलावरों ने लोगों पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। लोगों के मुताबिक हमलावरों ने 3 हवाई फायर भी किए।
जख्मियों को सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। इनमें किला मोहल्ला के विक्की, अमनदीप सिंह पंकज, टोनी और एक अन्य युवक शामिल है। डिवीजन 4 और 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और 2 खोल बरामद किए हैं। वॉर्ड 50 की पार्षद प्रभजोत कौर के पति अमरजीत सिंह भोला ने बताया कि करीब 10 दिन पहले काली सड़क पर कुख्यात अपराधी ने जुआ लूटा। इसके चलते फतेहगढ़ मोहल्ले का युवक उससे रंजिश रखने लगा।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे भाजपा नेता महेश दत्त शर्मा और अमरजीत भोला दोनों पक्षों को घर पर बैठा समझौता करवा रहे थे कि गहमगहमी हो गई। वहीं, एडिशनल एसएचओ जनकराज का कहना है कि अभी जख्मियों के बयान लेने बाकी हैं। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ncauvT
October 03, 2020 at 05:24AM
No comments:
Post a Comment