Amazon

Friday, October 2, 2020

मलोट से किडनैप हुआ 2 माह का बच्चा राजस्थान के सादुलशहर से बरामद, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मलाेट के पटेल नगर की श्मशान घाट के गली में गोपी व कांता के दो माह के बच्चे को बुधवार को घर में सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। पीड़ित दंपति ने पुलिस ने शिकायत की थी। वहीं पुलिस ने किडनैप हुए बच्चे को 24 घंटे में में बरामद करने में सफलता हासिल की है।

एसपी इनवेस्टीगेशन राजपाल सिंह ने बताया पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद एक व्यक्ति व महिला बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं कि टीमें बनाकर तलाश की तो राजस्थान के सादुलशहर (मटीली) से बच्चे सहित दोनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर उन्हें मुक्तसर लाया जा रहा है, जहां एसएसपी डी. सुडरविली की ओर से बच्चे को उसके अभिभावकों को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों के मुक्तसर पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्होंने बच्चे को क्यों कि किडनैप किया इसका खुलासा भी किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kidnapped from Malot, 2-month-old child recovered from Sadulshahar in Rajasthan, police reached the accused with the help of CCTV footage

https://ift.tt/3jnqXeq
October 02, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment