पीरामल्ल फाउंडेशन की तरफ से कोरोना वायरस के प्रति बुजुर्गों को जागरूक करने व उनकी समस्याओं को हल करने के लिए सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान शुरू किया है। यह अभियान जिला फिरोजपुर में डीसी गुरपाल सिंह चाहल की रहनुमाई में चलाया जा रहा है। इस अभियान की प्रगति संबंधित एसडीएम अमित गुप्ता की अध्यक्षता में वीरवार को जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में मीटिंग की गई।
अमित गुप्ता की तरफ से इस अभियान में काम करती आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर और स्पेशल एजुकेटरों को हिदायत दी कि नीति आयोग भारत सरकार की तरफ से जारी गाइड लाइन के अनुसार अधिक से अधिक बुजुर्गों को फोन के द्वारा या सामाजिक दूरी रखते हुए निजी तौर पर मिलकर उनकी मुश्किलों को हल किया जाए और समय-समय पर अभियान अधीन किए गए काम की रिपोर्ट निर्धारित प्रोफार्मे पर नीति आयोग-पीरामल फाउंडेशन को भेजी जाए।
रेडक्रॉस के सचिव अशोक बहल की तरफ से मीटिंग में हाजिर अफसरों व कर्मचारियों को आह्वान किया गया कि इस अभियान में अधिक से अधिक काम किया जाए तभी बुजुर्गों की मुश्किलें हल होंगी। इसके साथ उनके जीवन का तुजुर्बे और ज्ञान के साथ हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस मौके प्रशंसनीय काम करने पर आंगनबाड़ी मलकीत कौर व आंगनबाड़ी वर्कर अमनदीप कौर को सम्मानित भी किया गया।
इस मीटिंग में सतविन्दर सिंह सीडीपीओ जीरा, अमरजीत कौर सीडीपीओ घल्ल खुर्द, जोगिन्द्र सिंह डीसीएम दफ्तर सिविल सर्जन, अमिंतकौर सीडीपीओ, कृष्ण मोहन चौबे जिला स्पेशल एजूकेटर, अमनदीप कौर काउंसलर, सुनील दत्त जिला प्रशिक्षण अफसर भी हाजिर थे।
कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित
एक अक्टूबर का दिन राष्ट्रीय स्व इच्छुक रक्तदान दिवस के तौर पर और अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसकी महत्ता को समझते हुए एंटी कोरोना टास्क फोर्स जिला फिरोजपुर की तरफ से ब्लड बैंक सिविल अस्पताल में यह दिन प्रधान अशोक बहल के नेतृत्व में रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया गया और ब्लड बैंक के समूह स्टाफ को कोरोना महामारी के दौरान प्रशंसनीय कार्यों के लिए कोरोना वारियर्स अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3l3eY6j
October 02, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment