Amazon

Friday, October 2, 2020

फिरोजपुर में 15 नए पॉजिटिव, 4 की मौत, जिले में मृतकों की संख्या हुई 102

वीरवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3780 हो गई है तो वहीं 4 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो जाने से जिले में मृतकों की संख्या 102 हो गई है। अब जिले मेंं कुल 3780 मरीजों में से 3233 मरीज रिकवर होकर घरों को लौट चुके हैं तो 102 की मौत हो गई है। इसके चलते अब जिले में 447 केस एक्टिव हैं। वीरवार को 21 लोगों को रिकवर होने पर उनके घरों को भेजा गया।
वीरवार को कोरोना पॉजिटिव 4 मरीजों की मौत हो गई जिसमें फिरोजपुर शहर निवासी 76 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, मक्खू निवासी 50 वर्षीय महिला, फिरोजपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला व शहर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। विभाग की ओर से सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कर सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक जिले में 43 हजार 86 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जिसमें से 38 हजार 832 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तो 474 की रिपोर्ट पेंडिंग हैं। वहीं वीरवार को 387 सैंपल कोरोना जांच के लिए लेकर लैब में भेजे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 new positives, 4 deaths in Ferozepur, number of dead in 102 districts

https://ift.tt/3l59HLp
October 02, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment