Amazon

Sunday, October 4, 2020

पहले दिन मोगा से शुरू हो रायकोट में होगा समापन, रैली के रूट में दो जिलों के 3 लोकसभा क्षेत्र पर कांग्रेस काबिज, मगर 3 विधानसभा हलके आप के

केंद्र की भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा बनाए कृषि कानून के मुद्दे पर कांग्रेस का फोकस अब कृषि प्रधान प्रदेश पंजाब पर है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार 4 अक्टूबर से तीन दिवसीय ट्रैक्टर रैली शुरू करेंगे। पहले दिन उनकी यात्रा की शुरुआत मोगा जिले में लगते निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र से सुबह करीब 10 बजे होगी। जो इस हल्के के बदनी कलां से लोपो होते हुए लुधियाना जिले के विस क्षेत्र जगराओं से होकर फतेहगढ़ साहिब लोस क्षेत्र के रायकोट विस हल्के में संपन्न होगी।

जानकारों के मुताबिक कांग्रेस इस मुद्दे पर सियासी फसल काटने को खासकर पंजाब में किसानों के ही वाहन ट्रैक्टर का ही सहारा ले रही है। वहीं पंजाब के सियासी माहौल के मद्देनजर कांग्रेस की रणनीति के तहत केंद्र में सत्ताधारी भाजपा के साथ ही एनडीए का पुराना साथी शिरोमणि अकाली दल भी उसके निशाने पर रहेगा। जबकि सूबे में आम आदमी पार्टी की पुरानी सियासी जड़ें हिलाने की मंशा से रैली उन तीन विस हल्कों से गुजारी जाएगी, जिन पर उसका कब्जा है।

मसलन तीन हल्कों निहाल सिंह वाला में मंजीत सिंह, जगराओं में सरबजीत कौर माणुके और रायकोट में जगतार सिंह जग्गा, आप से ही विधायक हैं। ये जानना भी दिलचस्प होगा कि निहाल सिंह वाला हल्का लोस क्षेत्र फरीदकोट में है, जहां से मो.सद्दीक कांग्रेसी सांसद हैं। इसी तरह जगराओं हल्का लोस क्षेत्र लुधियाना में है, यहां से भी कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू हैं। जबकि रायकोट हल्का फतेहगढ़ साहिब लोस क्षेत्र में है, यहां से कांग्रेसी सांसद डॉ.अमर सिंह हैं।

स्कूल बसों से जाएंगे कांग्रेेस समर्थक
राहुल की ट्रैक्टर रैली में पार्टी समर्थक स्कूली-बसों से भी जाएंगे। वैसे तो सत्ता के सहारे सरकारी बसें भी रैलियों में ले जाई जाती हैं, लेकिन विपक्षी इसे मुद्दा बना लेते हैं। लिहाजा आइडिए के मुताबिक कोरोना काल में महीनों से खड़ी सैकड़ों स्कूली बसों की सरकारी मशीनरी की मदद से अंदरखाते बुकिंग कर ली गई है। स्कूल बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव गुरविंदर सिंह रिंपी व कैशियर पुष्पिंदर सिंह जौली ने इसकी तस्दीक की है। उन्होंने बताया कि आर्थिक संकट के इस वक्त में उनको कुछ तो राहत मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the first day, Moga will start in Raikot, the rally will take place in the 3 Lok Sabha constituencies of the two districts, but the Congress has 3 assembly seats.

https://ift.tt/33xc1oR
October 04, 2020 at 04:28AM

No comments:

Post a Comment