Amazon

Thursday, October 1, 2020

जिले में 59 नए केस मिले, 2377 में से ठीक हुए 1755, एक्टिव 587, 35 मौतें

बीते 24 घंटों में 59 नए मामले सामने आए हैं और अब तक इस तरह जिले में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2492 बनती है पर इन में से 23,77 ही फाजिल्का के निवासी हैं। जिले में मरने वालों की संख्या 35 हो गई है। बुधवार को फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर अरविन्द पाल सिंह संधू ने जिला निवासियों के साथ फेसबुक के द्वारा संवाद रचाते अपील की है कि लोग बिना किसी डर भय या घबराहट के कोविड का टेस्ट करवाएं।

जिले के सरकारी अस्पतालों में यह टेस्ट बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है। डीसी अरविन्द पाल सिंह संधू ने बताया कि जिले में अब तक 1755 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में ठीक होने वालों की दर 73.84 प्रतिशत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज भी 49 लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय जिले में केवल 587 एक्टिव मरीज हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पॉजिटिव आने पर भी केवल गंभीर मरीजों को ही अस्पताल में रहना पड़ता है, नहीं तो व्यक्ति घर में ही एकांतवास हो सकता है। डिप्टी कमिश्‍नर अरविन्द पाल सिंह संधू ने कहा कि जिले में अब तक कुल 36,389 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बीते 24 घंटों में 694 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

अब तक भेजे गए कुल नमूनों में से 35,357 की जांच पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इन में से 91.92 प्रतिशत निगेटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि यह तथ्य सिद्ध करता है कि जो भी टेस्ट करवाता है वह जरूरी नहीं कि पॉजिटिव आए बल्कि 100 में से 92 के लगभग की रिपोर्ट तो निगेटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3jgx5Fg
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment