Amazon

Thursday, October 1, 2020

लावारिस पशु की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, एक युवक की गर्दन में लगा सींग

बल्लुआना के गांव ताजा पट्टी में एक लावारिस पशु बाइक के आगे अचानक आ गया। जिससे बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल बंटी को लावारिस पशु का सींग लगा। इसके कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि हरजिंदर को मामूली चोटें आई है। जिन्हें गांव ताजा पट्टी निवासी सुरेंद्र सिहाग, सुभाष स्वामी ने अपनी कार में बिठाकर अबोहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

जहां डाॅक्टरों ने उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। गोविंद नगरी निवासी बंटी व ढाणी करनैल निवासी हरजिंदर ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। हरजिंदर ने बताया कि वह बंटी के साथ बाइक पर अबोहर से गांव धरांगवाला में कंपनी के कार्य के लिए जा रहे थे। जब वह गांव ताजा पट्टी में पहुंचे तो अचानक लावारिस पशु आगे आ गया और उनका बाइक पशु से जा टकराया। ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two rider injured in collision with unclaimed animal, horn in the neck of a young man

https://ift.tt/3l1Q9I2
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment