Amazon

Thursday, October 1, 2020

फाजिल्का में नाजायज ठेके बंद करने की मांग, गुंडागर्दी विरोधी एक्शन कमेटी ने एसएसपी को सौंपा मांगपत्र

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में फाजिल्का के शहर और गांवों में चल रही नाजायज शराब की ब्रांचों और ठेकों को बंद करने के लिए बनाई गई गुंडागर्दी विरोधी एक्शन कमेटी ने बुधवार को फाजिल्का के एसएसपी को कमेटी कनवीनर नरिन्दर ढाबा और जज सरपंच के नेतृत्व में मैमोरंडम देकर बातचीत करते नरिन्दर ढाबां ने बताया कि फाजिल्का हलके में जितने भी गांव व शहर आते हैं, इन सब में ठेकेदारों ने गुंडागर्दी फैला रखी है और कई और नाजायज पर्चे कर रहे हैं और जबरदस्ती कई गांवों में नाजायज ठेके और ब्रांचें खोलीं हुई हैं जो सरकार से मंजूरशुदा नहीं हैं।

कुछ जो ठेके और ब्रांचें मंजूर हैं वह एक्साइज विभाग की धज्जियां उड़ा कर खोलीं हुई हैं जैसे कि पैंचांवाली स्कूल के साथ ही ठेका खोला हुआ है जो स्कूल खुलने से पहले खुल जाता था अब भी चलाया जा रहा है। उन्होंने एसएसपी से मांग की कि वह इस गुंडागर्दी को नकेल डाल कर नाजायज ब्रांचें व ठेके बंद करवाए जाएं और इसकी छूट देने वाले एक्साइज विभाग पर भी कार्यवाही की जाए। इस मौके पर ब्लाक समिति मेंबर सुबेग झंगड़ भैनी, कृष्ण धरमूवाला, सतीश छपड़ी वाला भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to stop illegal contracts in Fazilka, anti-hooliganism action committee handed over demand letter to SSP

https://ift.tt/3jhJ05X
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment