Amazon

Thursday, October 1, 2020

वैक्सीन केंद्रों की निगरानी के लिए किया जाएगा स्मार्ट फोन का इस्तेमाल : सिविल सर्जन

होटल होम स्टड फाजिल्का में स्वास्थ्य विभाग फाजिल्का के वैक्सीन हेंडलर्स की दो दिनों (28 और 29 सितंबर) की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत जावेद अहमद प्रोजेक्ट अधिकारी यूएनडीपी ने एएनएम, एलएचवी, मेल वर्कर, फार्मेसी अफसर व अन्य वैक्सीन हेंडलर्स ट्रेनिंग दी।

सिविल सर्जन फाजिल्का डॉ. भूपिंदर कौर ने बताया कि इस ट्रेनिंग में एक मोबाइल एप ई-विन के द्वारा सभी वैक्सीन केन्द्रों को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ दिया गया है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी कि कहां कितनी वैक्सीन किस हालत में है। किस तरह से उसका प्रयोग और संभाल की जा रही है। यह सब मोबाइल से जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मॉनिटर की जा सकेगी।

जिला मास मीडिया अधिकारी अनिल धामू ने कहा के इस ट्रेनिंग के बाद ऑनलाइन अपनी जरूरत जिला या राज्य को भेजी जा सकेगी व मॉनिटर भी की जा सकेगी की। उस पर क्या करवाई हुई। डॉ. त्रिलोचन सिंह डीआईओ ने बताया के इस ट्रेनिंग से वेक्सिन की सप्लाई और स्टॉक कब कहां और कितना है। सब मोबाइल से मॉनिटर किया जा सकेगा। इससे जहां लोगों को सही समय पर सही वैक्सीन मिलेगी वहीं गुणवत्ता के आधार पर भी सही वैक्सीन मिलेगी। इस दौरान खुश दीप, शवेता, राजेश कुमार डीपीएम व अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3jgx5Fg
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment