Amazon

Thursday, October 1, 2020

डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन ने गोशाला का दौरा कर किए जा रहे कार्यों का लिया जायजा

फाजिल्का जिले के गांव सलेमशाह में चल रही सरकारी गोशाला में पशुओं की सांभ-संभाल के लिए किए जा रहे अलग-अलग कार्यों का जायजा लेने के लिए डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन डॉ. राकेश ग्रोवर द्वारा विशेष तौर पर दौरा किया गया। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर अरविन्द पाल सिंह संधू द्वारा पिछले कुछ समय में गोशाला में पहुंच कर मीटिंग की गई और गोशाला में होने वाले कार्यों संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जि का जायजा लेने के लिए उनकी तरफ से गोशाला का दौरा करके कार्यों की जांच की गई और जरुरी आदेश दिए गए।
डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि गोशाला में बाउंडरी बाल बनाने, कैटल पाउंड में पीने वाले पानी के लिए नया बोरवैल करवाने, कच्चे खाले को पक्का करने संबंधी आदि काम करवाने के डीसी द्वारा आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि गोशाला में लगभग 2000 फुट बाउंडरी बाल बनाई जानी है। इसके अंतर्गत 550 फुट बाउंड्री बना दी गई है, पानी का बोरवैल भी नया लगवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गोशाला में 400 पौधे भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही कच्चे खाले को पक्का बनाने का काम शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भूसा गोडाउन और पशुओं के लिए एक शैड मनरेगा स्कीम के अंतर्गत बनाने का प्रोजेक्ट भी पास किया गया है। जिसका काम जल्द शुरू हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deputy Director Animal Husbandry took stock of the work being done by visiting the Goshala

https://ift.tt/3kYL3w0
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment