Amazon

Thursday, October 1, 2020

भाकियू का रेलवे ट्रैक, पंपों और टूल टैक्सों पर घेराव करने का एलान

बुधवार को भाकियू (एकता उगराह) ग्रुप की मीटिंग जलालाबाद की अनाज मंडी में हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान हरमीत सिंह ढाबां ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह मन्नेवाला उपस्थित हुए। उन्होंने 25 सितंबर को पंजाब बंद के आह्वान पर किसानों, मजदूरों, मुलाजिमों तथा दुकानदारों द्वारा दिए गए साथ का आभार व्यक्त किया। मीटिंग में किसान जत्थेबंदियों के फैसले तहत पूरे पंजाब में रेल-पटरियों पर अनिश्चित समय के लिए धरने देने की घोषणा की गई।

किसानों ने सरकार से मांग की कि एमएसपी को किसानों का अधिकार मानते हुए इसे कानून बनाया जाए। एमएसपी से कम दाम पर खरीद करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और सजा का प्रावधान और जुर्माना होना चाहिए। मीटिंग को जिला सीनियर प्रधान सतपाल सिंह भोडीपुर, जोगिंदर सिंह रत्ता खेड़ा, सुरजीत सिंह रत्ता खेड़ा, करतार सिंह पीरेके, सावन सिंह ढाबां, कुलवंत सिंह मोहकम अराइयां, जसवीर सिंह चक्कसैदोके किसानों ने संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhakiyu's declaration of siege on railway tracks, pumps and tool taxes

https://ift.tt/2Sd93z5
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment