Amazon

Monday, October 5, 2020

छापेमारी में तस्करों ने एसटीएफ टीम पर की फायरिंग एक आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अपने पेट में मारी गोली

नशा तस्करों का पीछा कर रही एसटीएफ फिरोजपुर की टीम पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान भाग रहे आरोपियों में से पकड़े जाने के डर से एक तस्कर ने अपने आप को गोली मार ली व एक अन्य को एसटीएफ ने काबू कर लिया जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। एसटीएफ टीम ने पकड़े गए आरोपी से 265 ग्राम हेरोइन व एक देसी कट्टा पिस्तौल बरामद किया है।

आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ थाना मोहाली में एनडीपीएस एक्ट व थाना ममदोट में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अधिकारी जिसमें एसपी डी मुख्तयार राय, डीएसपी देहाती सतनाम सिंह, डीएसपी एसटीएफ राजबीर सिंह व थाना ममदोट के प्रभारी इंस्पेक्टर अभिनव चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

छापेमारी में एसटीएफ के 13 जवान शामिल

एसटीएफ की टीम गुरु हरसहाए की तरफ गश्त पर जा रही तो मुखबिर ने सूचना दी कि नशे का धंधा करने वाले चार युवक जिनमें गुरदीप सिंह उर्फ काली शूटर निवासी जामा रखईया हिठाड़, लवप्रीत सिंह उर्फ लवी निवासी राऊके हिठाड़, सिकंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी गट्टी राजोके व उनका एक अज्ञात साथी दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर गजनीवाला से राऊके हिठाड़ को आने वाली सड़क पर नशे की सप्लाई कर रहे हैं।

टीम ने उक्त जगह छापेमारी की तो टीम को देखकर लवप्रीत सिंह उर्फ लवी व उसका एक अज्ञात साथी बाइक पर फरार हो गए जबकि दो अन्य गुरदीप सिंह काली व सिकंदर सिंह भागने की कोशिश करने लगे तो टीम ने सिकंदर सिंह को काबू कर लिया व उसके कब्जे में से 265 ग्राम हेरोइन बरामद की। टीम जब गुरदीप सिंह काली के पीछे भागी तो उसने एसटीएफ टीम पर फायरिंग कर दी। जब टीम ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो उसने अपने पेट के नीचे गोली मार ली।

आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

पकड़े गए आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया व उसको इलाज के गुरु हरसहाय के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। आरोपी सिकंदर सिंह को पूछताछ के लिए थाना ममदोट के हवाले किया गया है जिसको अदालत में पेश कर उसका 3 दिन के रिमांड हासिल किया गया है।

गुरदीप पर चोरी समेत कई मामले दर्ज

अपने आप को गोली मार घायल करने वाले आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ काली शूटर पर पहले भी कई अन्य मामले दर्ज है जिनमें से 25 जनवरी 2019 को थाना ममदोट में चोरी व असलाह एक्ट, 5 मार्च 2019 को थाना ममदोट में चोरी व असलाह एक्ट, 25 जुलाई 2019 को थाना ममदोट में कई मामले दर्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smugglers firing on STF team in raids shot into their stomachs for fear of being caught by an accused

https://ift.tt/2EYFvlM
October 05, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment