जीटी रोड पर मैकडोनाल्ड के पास पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ट्रक चालक कुचलकर फरार हो गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 35 साल की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल रखवाया है। जानकारी के अनुसार मैकडोनाल्ड के पास एक राहगीर सड़क पार कर रहा था।
इतने में खन्ना साइड से मंडिगोबिंदगढ़ जा रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। लोगों ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए सिटी 1 के एएसआई शिंगारा सिंह ने एम्बुलेंस 108 को फ़ोन किया लेकिन एम्बुलेंस चालक ने मौके पर आने से इनकार कर दिया। जिसके बाद एएसआई शिंगारा सिंह अपनी गाड़ी में राहगीरों की मदद से शव को सिविल अस्पताल खन्ना लेकर गए। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33x09Dg
October 05, 2020 at 04:21AM
No comments:
Post a Comment