कौंसलर प्रभजोत कौर के पति अमरजीत सिंह भोला की ओर से घर में समझौते को बुलाए दो पक्षों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला और फायरिंग की। इस मामले में डिवीजन 4 पुलिस ने साहिल की शिकायत पर सुमित, विक्की और 12 अज्ञात साथियों के खिलाफ इरादा कत्ल आर्म्स एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। एसएचओ सतवंत सिंह के अनुसार एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में रेड की जा रही है। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। गौर हो कि जुआ लूटने के मामले में पार्षद पति अमरजीत भोला शुक्रवार रात दो पक्षों को घर पर बैठा फैसला करवा रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/36wbvZY
October 04, 2020 at 05:01AM
No comments:
Post a Comment