Amazon

Sunday, October 4, 2020

मामूली बात पर व्यक्ति पर हमला, बचाव करने गए परिवार को भी पीटा

रजोवाल में पड़ोसी से मिलने घर गए व्यक्ति पर मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान बचाव करने आए व्यक्ति के परिवार के साथ भी हमलावरों ने बुरी तरह मारपीट की। लाडोवाल पुलिस ने गांव रजोवाल की मनजीत कौर की शिकायत पर पिंकी, जुगनी, मक्खन, दीपा, विक्की, सनी, चरनजीत कौर, सोनी और मनप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआई रामकृष्ण ने बताया कि आरोपी शिकायतकर्ता के घर के सामने रहते हैं। उसका देवर मोहन लाल आरोपियों के घर गया था, वहां पर उनमें मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मारपीट की। जब शिकायतकर्ता उसका बेटा हरप्रीत सिंह, भतीजी मनप्रीत कौर छुड़वाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/36wbvZY
October 04, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment